Rudrapur News: प्राथमिक विद्यालय में नल की टोंटी तोड़ी
रुद्रपुर, अगस्त 4 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। विकासखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर-द्वितीय में असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, दो अगस्त की रात कुछ असामाजिक तत्व विद्यालय परिसर में घुस आए। उन्होंने डीएम द्वारा 20 जुलाई को लोकार्पित पुनर्निर्मित विद्यालय के पेयजल नल की टोंटी तोड़कर फेंक दी। इसके अलावा विद्यालय की अन्य सरकारी संपत्ति को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.