रुद्रपुर, अगस्त 2 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था अधिकारियों की कमी से जूझ रही है। जिले के सातों विकासखंडों में एक भी नियमित उप खंड शिक्षा अधिकारी (डिप्टी बीईओ) तैनात नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भी केवल रुद्रपुर और खटीमा में कार्यरत हैं। अन्य ब्लॉकों में बीईओ और डिप्टी बीईओ का अतिरिक्त प्रभार राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को सौंपा गया है। इससे विद्यालयों के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...