Rudrapur News: प्रदेश मंत्री सुखीजा ने सांसद भट्ट को बताईं क्षेत्र की समस्याएं
रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। सांसद अजय भट्ट के गदरपुर पहुंचने पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सुखीजा ने गदरपुर बाईपास पर प्रकाश व्यवस्था, गूलरभोज से अमृतसर के लिए प्रतिदिन ट्रेन संचालन और सकैनिया क्षेत्र में जलभराव की समस्या सांसद के समक्ष रखीं। उन्होंने बाईपास पर जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि बाईपास पर लाइट लगाने की स्वीकृति की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अमृतसर रेल सेवा के संबंध में संबंधित विभाग से बातचीत की जा रही है। सकैनिया में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र में आपात चिकित्सा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा संबंधी जानकारी भी साझा की। इस दौरान नारायण शाह, काबल सिंह, ज्योति ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.