Rudrapur News: पौनिया बंदूक और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 27 -- Rudrapur News: गूलरभोज। गूलरभोज चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध 12 बोर पौनिया बंदूक और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को चौकी प्रभारी मेघा शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान हरिपुरा जलाशय के ऊपर रोड पर गौलाई कट के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल से जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से एक अवैध 12 बोर पौनिया बंदूक और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम राजू पुत्र चरन सिंह निवासी कॉलोनी नंबर-2, वार्ड-7 गूलरभोज बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.