Rudrapur News: पॉलिसी रिफंड के नाम पर बुजुर्ग से 72.33 लाख की साइबर ठगी
रुद्रपुर, जुलाई 19 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। हल्द्वानी निवासी एक बुजुर्ग को बीमा पॉलिसियों का बोनस सहित करीब एक करोड़ रुपये का रिफंड दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 72.33 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हल्द्वानी निवासी सुरेन्द्र सिंह ने साइबर क्राइम थाने में दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर पांच बीमा पॉलिसियां ली थीं। पहले प्रीमियम का भुगतान करने के बाद वह आगे की किस्तें जमा नहीं कर सके। इसके बाद जुलाई 2025 से उन्हें विभिन्न मोबाइल नंबरों से कॉल आने लगीं। कॉल करने वालों ने स्वयं को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी सभी पॉलिसियों के प्रीमिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.