रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। हल्दीघेरा पावर स्टेशन के पास बिजली लाइन पर रविवार सुबह अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। इसके चलते बिजली की लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई खंभे (पोल) उखड़ गए, जिससे क्षेत्र के लगभग 26 गांवों की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। ​अचानक हुए इस बिजली संकट के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने की वजह से पीने के पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई और लोगों के दैनिक कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के अधिकारी और तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Siwan News पचरुखी में दो दिनों से आंधी-पानी का कहर, बिजली व्यवस्था ठप पेड़ को हटाकर क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। ऊर्जा निगम के जेई विनोद जोशी ने बताया कि 33 के...