Rudrapur News: पुष्पवर्षा के साथ धुमधाम से निकली श्रीराम की बारात
रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- रुद्रपुर में श्रीराम की बारात Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। बस स्टैंड स्थित ऐतिहासिक श्रीरामलीला के अंतर्गत रविवार को प्रभु श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। श्रीरामलीला मंच से शुरू हुई बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (पांच मंदिर) पहुंची। इसके बाद बारात विधायक शिव अरोरा के निवास पर बनी जनकपुरी पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया। श्रीरामलीला कमेटी और श्रीराम नाटक क्लब के पदाधिकारियों व कलाकारों ने नाचते-गाते बारात में भाग लिया। बैंड-बाजों और भक्ति गीतों पर झूमते बारातियों ने माहौल को राममय बना दिया। जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर बारात का स्वागत किया। बारात में प्रभु रामचंद्र की भूमिका में मनोज अरोरा, सीता के रूप में दीपक अग्रवाल, ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.