रुद्रपुर, नवम्बर 10 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। संवाददाता। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दीपक कुमार पुत्र डुंगर राम निवासी बगड़तल्ला, थाना मल्लीताल, नैनीताल, हाल निवासी उदयनगर रोड, कालीनगर दिनेशपुर को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नीले रंग के प्लास्टिक के कट्टे में रखे 118 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया। उसके खिलाफ थाना दिनेशपुर में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक होशियार सिंह, हेड कांस्टेबल रणजीत लाल और हेड कांस्टेबल गणेश चंद्र शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...