Rudrapur News: पुलिस ने छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया
रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: सितारगंज। ग्रीन वुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, नशे के दुष्प्रभाव, महिला एवं बालिका सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उपनिरीक्षक बबीता टम्टा और कांस्टेबल ज्योति शर्मा ने साइबर अपराधों से बचाव, आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति ऐप की उपयोगिता बताते हुए छात्राओं और शिक्षिकाओं के मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड कराकर उसके सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.