रुद्रपुर, नवम्बर 25 -- Rudrapur News: किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने 5.98 ग्राम स्मैक के साथ कार सवार को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कार को सीज किया है। मंगलवार रात्रि करीब दस बजे उनि. धीरज वर्मा पुलिस टीम के साथ उत्तराखंड- यूपी बार्डर पर वाहनों की चैंकिग कर रहे थे। इस बीच उन्होंने बहेड़ी की ओर से टैक्सी नंबर की एक बैगनार कार को आते देखा। पुलिस ने कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार के डैशबोर्ड के अंदर मिली पन्नी में पुलिस को 5.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कार चालक ने अपना नाम आदेश राजपूत पुत्र रमेश राजपूत निवासी ग्राम बलखेड़ा खजुरिया बिलासपुर रामपुर हाल निवासी आरटीओ रोड वासुदेवपुरम हल्द्वानी नैनीताल बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार को सीज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...