Rudrapur News: पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में दोनों घायल
रुद्रपुर, सितम्बर 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। भदईपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सब्जी की ठेली लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए, जिसमें शाहनूर और सोमवीर घायल हो गए। इस दौरान शाहनूर ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार भदईपुरा निवासी शाहनूर और सोमवीर के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। रविवार रात शाहनूर ने अपने घर के बाहर सब्जी की ठेली लगाई थी। ठेली लगाने से कुछ नुकसान होने की बात कहते हुए उसने सोमवीर से गालीगलौज शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.