रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: किच्छा। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने दंपति को घर में घुसकर पीटा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सरोज देवी पत्नी हरेराम शर्मा निवासी ग्राम आंनदपुर किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून की शाम वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी। पुरानी रंजिश के चलते उसके पड़ोसी राम प्यारे, उसकी पत्नी नर्मदा, पुत्र राहुल चौहान व रवि और पुत्री कविता उसके घर में पथराव करते हुए घुस गए। आरोपियों ने उसे रॉड से पीटा। इसमें वह घायल हो गई। जब उसके पति काम से लौटकर घर आए तो आरोपियों ने उन्हें भी रॉड से पीटा। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...