रुद्रपुर, जुलाई 31 -- Rudrapur News: खटीमा। नगर पालिका परिषद ने शुक्रवार को शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन के खिलाफ अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य के नेतृत्व में खड़ंजा मार्केट, टनकपुर रोड, पीलीभीत रोड और मेलाघाट रोड में दुकानों को चेक कर 40 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथीन जब्त की। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 1700 का चालान किया। निरीक्षण के दौरान मछली मार्केट में व्यापारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी दी कि बाजार में गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में सफाई निरीक्षक विजय सिंह, खुशबुद्दीन, शाहजहां, सूरज राणा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...