Rudrapur News: पालिकाध्यक्ष ने पर्यावरण मित्रों को वितरित की सुरक्षा किट
रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: खटीमा। नगरपालिका में पर्यावरण मित्रों के सम्मान व सुरक्षा के लिए नमस्ते दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष्र रमेश चंद्र जोशी ने पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा किट वितरित की। सभी पर्यावरण मित्रों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। पर्यावरण मित्रों को नमस्ते योजना के उद्देश्यों, कार्यस्थल पर अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों एवं सुरक्षित कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई। पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि नगर की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पर्यावरण मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सम्मान सुनिश्चित करना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: नमस्ते दिवस पर नगर पालिका के सफाई मित्रों का सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.