रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: खटीमा। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी ओमकार निवासी फैजनगर, थाना भूता, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर उसे उसके घर से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2020 में खटीमा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को ओमकार निवासी फैजनगर, थाना भूता, जिला बरेली द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि ओमकार ने भी अपने पुत्र सर्वेश का सहयोग किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...