रुद्रपुर, जुलाई 11 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में 11 से 25 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम 'जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल' रखी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंडों में अभियान का शुभारंभ किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार ने कहा कि बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल रखना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : फैमिली प्लानिंग से जनसंख्या नियंत्रण व मां-बच्चे रहते स्वस्थ : डॉ चंद्रप्रकाश स्वास्थ्य परिवार काउंसलर ...