रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर की एक महिला ने अपने पति और उसकी कथित महिला मित्र पर जानलेवा हमला करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर निवासी खुशबू रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले तीन वर्षों से उसके और पति सौरभ रस्तोगी के बीच भरण-पोषण को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन है। आरोप है कि इस दौरान उसका पति उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है। वह पूर्व में कई बार उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ गाली-गलौज भी कर चुका है, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल फोन में है। इसके अलावा पति पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर आपत्तिजनक टिप्पणिया...