रुद्रपुर, अक्टूबर 29 -- Rudrapur News: खटीमा। वार्ड 16 पकड़िया में नगर पालिका ने नई सड़क बना दी है। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने नव निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पालिका का संकल्प है कि प्रत्येक वार्ड तक विकास की रोशनी पहुंचे और क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़कें एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। इस मौके पर सभासद निशा देवी, सुरेश टम्टा, कौशल कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...