Rudrapur News: पंत विवि में आज होगी 'रन फॉर यूनिवर्सिटी' दौड़
रुद्रपुर, नवम्बर 18 -- Rudrapur News: पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के तहत गुरुवार को 'रन फॉर यूनिवर्सिटी' दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप सुबह 7:30 बजे स्टीवेन्सन स्टेडियम से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रभारी अधिकारी शारीरिक शिक्षा के अनुसार, दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर गांधी हॉल स्थित गांधी पार्क में संपन्न होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और परिसरवासियों से दौड़ में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बस्ती में 15 वीं मैराथन दौड़ 29 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.