रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. एचजे शिवा प्रसाद (64) का दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। उनके निधन से विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बेंगलुरु ले जाया गया। डॉ. शिवा प्रसाद पिछले चार वर्षों से विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक पद पर कार्यरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...