रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय की ओर से विकसित धान, जौ, मक्का, राई, ज्वार और जई की छह उन्नत किस्मों को उत्तराखंड में खेती के लिए मंजूरी मिल गई है। इन किस्मों से प्रदेश में खाद्यान्न और चारा उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों की आय में वृद्धि की उम्मीद है। देहरादून में कृषि एवं कृषक कल्याण सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड राज्य बीज उप-समिति की 16वीं बैठक में इन किस्मों का अनुमोदन किया गया। इनमें पंत धान-29, पंत जौ-1091, पंत संकर मक्का-9, राई की पीआरबी-2015-2, चारा ज्वार की पंत चरी-16 और पंत चारा जई-5 शामिल हैं। पंत धान-29 महज 115 दिन में पकने वाली बौनी किस्म है। इसकी उत्पादन क्षमता करीब 50 कुंतल प्रति...