रुद्रपुर, नवम्बर 18 -- Rudrapur News: खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) की प्रतिभाशाली छात्रा जिया अंसारी ने पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए आवासीय बॉक्सिंग प्रशिक्षण के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। जिया अब वन चेतना स्टेडियम, चकरपुर में आवासीय बॉक्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका सुरेंद्र कौर (हैप्पी मैम) व प्रधानाचार्य हेम चन्द्र पन्त ने जिया को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके कोच ललित पांडे के समर्पण, मार्गदर्शन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण की भी सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...