रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: गूलरभोज। क्षेत्र के नैंसी बिष्ट और यश का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। दोनों मदर लैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हैं। नैंसी कक्षा सात और यश कक्षा छह में पढ़ते हैं। विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ। चयनित दोनों खिलाड़ियों को एक वर्ष तक प्रतिमाह 1500 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यालय प्रबंधक राजेश शर्मा ने दोनों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...