रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म। गांव निर्मलनगर में सितारगंज मुख्य मार्ग से एक निजी विद्यालय तक बनाई जा रही टाइल रोड के निर्माण के दौरान सीमा को लेकर विवाद हो गया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने पड़ोसी खेत स्वामी पर गाली-गलौज, अभद्रता और पाटल से हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। गांव निर्मलनगर निवासी सुमंत विश्वास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके विद्यालय तक टाइल रोड का निर्माण किया जा रहा है। करीब दो साल पहले पटवारी ने सड़क की सीमा की पैमाइश कर दक्षिण दिशा में पिलर लगाए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...