रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: सितारगंज। शहर में घूम रहे निराश्रित पशुओं को गोशाला भेजने की मांग को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी नेता सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि निराश्रित पशुओं के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इनमें लोग घायल हो रहे हैं और जनहानि भी हो रही है। वाहनों की टक्कर से पशुओं की भी मौत हो रही है। कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका क्षेत्र में विशेष कार्यदल गठित कर निराश्रित पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...