रुद्रपुर, जुलाई 9 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। तराई विकास सहकारी संघ के चुनाव ने अब अंतिम रूप ले लिया है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने संचालक मंडल के लिए वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को सभी वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट ने बताया कि विभिन्न समितियों के डेलीगेट चुनाव के लिए 19 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। जांच के दौरान 16 नामांकन वैध पाए गए, जबकि तीन नामांकन निरस्त कर दिए गए। संचालक मंडल के लिए गोपाल सिंह बोरा, नीतू सक्सेना, राजेन्द्र भट्ट, कमलेश भट्ट, साहिल अरोरा, वंदना, सुभाष कुमार, भारती देवी, रमेश चंद्र, रूपा रावत, कला बेलवाल, मधु गैलकोटी, हरिकृष्ण राणा, स्वर्णजीत कौर, किरण कुंवर और ...