Rudrapur News: नामित पार्षदों ने रुद्रपुर को नंबर वन बनाने का लिया संकल्प
रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम सभागार में बुधवार को नगर निगम के आठ नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष (दर्जाधारी) हेमा जोशी ने सभी नामित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान संदीप वाल्मीकि, नरेश उप्रेती, राजन राठौर, विवेक रावत, अमित मिश्रा, जितेंद्र मौर्य और सतनाम सिंह समेत सभी नामित पार्षदों ने नगर हित में कार्य करने और रुद्रपुर को प्रदेश का अग्रणी शहर बनाने का संकल्प लिया। हेमा जोशी ने कहा कि सरकार और संगठन ने पार्षदों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद जनसमस्याओं के समाधान, स्वच्छता, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.