Rudrapur News: नहर कवरिंग का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई
रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। भाजपा नेताओं ने सांसद अजय भट्ट से किच्छा नगर के बीच से गुजरने वाली लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग की। सांसद ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर परियोजना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेता विवेकदीप सिंह, लवी सहगल और राकेश गुप्ता ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर बताया कि किच्छा नगर के बीच से निकलने वाली लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग का कार्य वर्ष 2023 में शुरू किया गया था। निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी के कारण परियोजना अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। इसके चलते क्षेत्र की सड़क भी क्षतिग्रस्त है। सड़क पर निर्माण सामग्री और मलबा बिखरा होने से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेताओं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.