रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: किच्छा। पुलिस ने नशे में इस्तेमाल होने वाले 24 प्रतिबंधित इंजेक्शन और 660 रुपये नकद के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को एसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ पुरानी गल्ला मंडी स्थित गुरुद्वारे के पीछे गश्त कर रहे थे। पुलिस को देखकर वहां मौजूद युवक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने एक युवक को पकड़कर तलाशी ली। उसके पास से नशे में इस्तेमाल होने वाले 24 प्रतिबंधित इंजेक्शन और 660 रुपये बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...