रुद्रपुर, सितम्बर 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक नशा मुक्ति केंद्र संचालक और कर्मचारियों पर केंद्र में भर्ती एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमले का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में संजोत सिंह निवासी गुमसानी बाजपुर ने कहा है कि पिता सुरजीत सिंह को नशे की लत के चलते रुद्रपुर के प्रीत विहार स्थित श्रीजी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। उसका आरोप था कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालक केशव दास और कर्मचारियों ने उसके पिता सुरजीत सिंह से मारपीट की। जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला किया। जानकारी मिलने पर वह नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे। यह भी पढ़ें- Kashipur News: बाजपुर के निजी हॉस्पिटल में दबंगों का हंगामा, अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसके पिता की दोनों हाथ की हड्डियां फ्रैक्च...