Rudrapur News: नशामुक्त समाज के लिए एसएसबी के अधिकारियों, जवानों ने निकाली बाइक रैली
रुद्रपुर, नवम्बर 16 -- Rudrapur News: सितारगंज। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए एसएसबी ने सोमवार को जागरूकता बाइक रैली निकाली। नशामुक्त भारत अभियान के सफलतापूर्वक छह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल की 57वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट जसवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यवाहक कमांडेंट जसवीर सिंह ने बताया कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। इसके माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं और विशेषकर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.