रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- पंतनगर में विकास कार्यों की सौगात Rudrapur News: पंतनगर। नवरात्र के पहले दिन पूजा-अर्चना के साथ विधायक तिलकराज बेहड़ ने पंतनगर में विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान यूनियन हॉल की छत और मॉडर्न कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। कार्यक्रम में पहुंचे किच्छा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह का भी लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक बेहड़ ने कहा कि पंतनगर की जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में करीब छह किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए लगभग 2.80 करोड़ रुपये की धनराशि का उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया है। क्षेत्र की 90 से 95 प्रतिशत समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया गया है, ज...