रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रवींद्र नगर में शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 का समापन मां दुर्गा की प्रतिमा के विधि-विधान से विसर्जन के साथ हुआ। पांच दिनों तक मां की आराधना में लीन रहे श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह पूजा-अर्चना के बाद सुबह 8:30 बजे बलिदान की प्रक्रिया शुरू हुई और नौ बजे हवन संपन्न हुआ। इसके बाद पारंपरिक सिंदूर खेला आयोजित किया गया। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर करीब दो बजे प्रतिमा को शोभायात्रा के साथ जगदीशपुर स्थित विसर्जन स्थल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई, जयकारों से गूंजे घाट इसमें रवींद्र नगर...