रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- Rudrapur News: गूलरभोज। नगर पंचायत गूलरभोज में शासन ने तीन नामित सभासदों की नियुक्ति की है। शहरी विकास विभाग के उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वार्ड पांच निवासी मनीष गुंबर, वार्ड दो निवासी सुखविंदर सिंह और वार्ड छह निवासी पूनम दुम्का को नगर पंचायत में नामित सभासद बनाया गया है। शासन के आदेश के बाद तीनों नामित सभासदों की नियुक्ति प्रभावी हो गई है। उनके नामित होने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...