रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- Rudrapur News: शांतिपुरी। नगर पालिका नगला अध्यक्ष एवं बोर्ड सदस्यों की संस्तुति पर गुरुवार को पर्यावरण मित्रों को दीपावली बोनस के रूप में चेक वितरित किए गए। बोनस मिलने से सफाई कर्मचारियों में खुशी है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर पालिका की स्वच्छता व्यवस्था के अभिन्न अंग हैं। उनके योगदान और मेहनत का सम्मान करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता, लाइटिंग एवं अन्य विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर सभासद सुनील रोहेला, अजय, गोपाल दत्त जोशी, नारायण अरमोली, सत्येंद्र रावत, सामाजिक कार्यकर्ता बीबी मिश्रा, सुरेंद्र यादव, शेखर पांडे आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दीपावली पर पर्यावरण मित्रों को बोनस के चेक बांटे...