Rudrapur News: नगरा तराई में हाथियों ने धान की फसल रौंदी
रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: खटीमा। नगरा तराई ग्राम पंचायत के कापड़ी पट्टी आदि गावों में हाथियों ने उत्पात मचाकर धान की फसल को रौंद दिया। नगरा तराई के पूर्व प्रधान दान सिंह धामी ने बताया कि बुधवार की रात कापड़ी पट्टी निवासी इंद्र सिंह बिष्ट के धान के खेतों को हाथियों ने रौंद दिया। हाथियों को ग्रामीणों ने मशाल जलाकर और शोर मचाकर जंगलों की ओर भगाया। ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में 25 हाथी थे। उन्होंने वन विभाग से समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.