रुद्रपुर, जुलाई 4 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। ग्राम मोहम्मदगंज, सुंदरनगर में एक व्यक्ति पर खुद को तलाकशुदा बताकर दूसरी शादी करने और बाद में पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी का उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, उसकी पहली पत्नी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मोहम्मदगंज निवासी निशा कौर ने हेल्पलाइन को दी तहरीर में बताया कि करीब नौ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात गांव के ही गोपाल सिंह पुत्र जंगीर सिंह से हुई थी। गोपाल ने स्वयं को तलाकशुदा बताकर उससे विवाह किया। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। बाद में उसे पता चला कि गोपाल ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। आरोप है कि गोपाल पिछले तीन वर्षों से पहली पत्नी के साथ रह रहा है और समय-समय पर उसके घर आकर गाली-गलौज व मारपीट करता है। आर...