रुद्रपुर, नवम्बर 14 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक महिला के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। महिला पर धोखाधड़ी से मंदिर और आश्रम की भूमि की वसीयत बनाकर अपने नाम करने का आरोप है। पंचमुखी हनुमान मंदिर योग विज्ञान आश्रम निवासी कृष्ण कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह आश्रम में प्रबंधक व मंदिर के संचालन का कार्य करने के साथ पूजा और गायों की सेवा का काम करते हैं। आश्रम में वह परिवार के साथ रहते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि उत्तर प्रदेश के बरेली की एक महिला ने महंत गुरु को झांसा देते हुए शिष्या बनकर साध्वी की दीक्षा ली। आरोप है कि महिला ने महंत महात्मा गुरु रामकिशोर दास की साध्वी शिष्या रमादासी बनकर गुरु से मंदिर, आश्रम की भूमि की वसीयत अपने नाम करवा ली। इसके बाद ...