Rudrapur News: धामी आज खटीमा में छात्रों से करेंगे संवाद
रुद्रपुर, अगस्त 30 -- Rudrapur News: खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को खटीमा पहुंचेंगे। वह दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचेंगे। दो बजे कार से बनबसा रवाना होंगे, जहां सुमंगल होटल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री खटीमा लौटेंगे। शाम साढ़े चार बजे आरपी पब्लिक स्कूल में दो शिक्षण कक्षों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद राणा प्रताप इंटर कॉलेज के सोबन सिंह जीना सभागार में छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री अपने निजी आवास नगला तराई जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.