रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों की गुरुवार को मंडी समिति में बैठक हुई। इसमें किसानों ने धान खरीद शुरू नहीं होने पर आंदोलन का ऐलान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी को सौंपकर धान खरीद तत्काल शुरू कराने समेत विभिन्न मांगें उठाईं। किसान नेताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन ने एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन इसके लिए तैयारियां पूरी नहीं हैं। मंडी में केवल बैनर लगाकर औपचारिकता पूरी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की फसल खरीद नीति किसानों को हतोत्साहित करने वाली है, जिससे उन्हें अपनी फसल बिचौलियों को कम दाम पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: धान खरीद शुरू न होने पर क...