रुद्रपुर, नवम्बर 28 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। दो सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को पीआरडी जवानों ने विकास भवन से युवा कल्याण केंद्र तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान जवानों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की। जवानों की प्रमुख मांगों में मानदेय में वृद्धि और स्थायी नियुक्ति की व्यवस्था करना शामिल है। जवानों का कहना है कि वे वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो नियमित वेतन मिल रहा है और न ही भविष्य की कोई सुरक्षा है। कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: पीआरडी जवानों ने विकास भवन गेट पर तालाबंदी को चेताया जिला अध्यक्ष सूरज ने कहा कि पीआरडी जवान हर आपदा, चुनाव, मेले और सरकारी कार्यक...