रुद्रपुर, सितम्बर 4 -- Rudrapur News: किच्छा। साइबर ठगों ने अलग-अलग दो मामलों में खाताधारकों के मोबाइल हैक कर उनके बैंक खातों से कुल 2.20 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशनपुर वार्ड तीन निवासी परिणीता सक्सेना पत्नी अमित कुमार सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे मामले में स्वास्तिक कॉलोनी वार्ड सात निवासी जंग बहादुर सिंह पुत्र जमन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 1.25 लाख रुपये नि...