रुद्रपुर, अगस्त 18 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। किच्छा में एसआईआर को लेकर चल रहे घमासान के बीच दोहरे मतदाताओं ने उत्तराखंड की मतदाता सूची से अपना नाम हटाने की पहल शुरू कर दी है। सोमवार को ग्राम दरऊ के सात और मंगलवार को ग्राम कुरैया क्षेत्र के आठ मतदाताओं ने एसडीएम गौरव पांडेय को किच्छा विधानसभा की मतदाता सूची से अपना नाम हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। मतदाताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में भी उनके नाम दर्ज हैं, इसलिए वे उत्तराखंड की मतदाता सूची से अपना नाम हटवाना चाहते हैं। एसडीएम गौरव पांडेय ने बताया कि मतदाताओं ने दो जगह मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की जानकारी देते हुए एक जगह से नाम हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए हैं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध भी किया है। अब तक कुल 15 मतदा...