रुद्रपुर, अगस्त 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। देशज सर्वोदय सांस्कृतिक समिति ने देशज समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को एडीएम पंकज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। समिति ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में देशज समाज ने भी पर्वतीय समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया, लेकिन वर्तमान में समाज स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन स्तर पर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में लंबे समय से निवास कर रहे देशज समाज के लोगों को नजूल भूमि का स्वामित्व देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही स्थायी निवास, ओबीसी प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने की मांग की ग...