रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। देवारिया के वार्ड एक और दो के निवासियों ने किशनपुर स्थित श्रीशीतला वेंचर लिमिटेड (इथेनॉल फैक्ट्री) के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं, राख, भूरे कणों, दूषित पानी और तेज शोर से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने उप जिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। मंगलवार को बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने उपजिलाधिकारी पहुंच कर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम गौरव पांडे को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि इथेनॉल फैक्ट्री से आसपास के आवासीय क्षेत्रों में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और राख के कारण घर-आंगन, वाहनों, खेतों तथा आसपास के वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा ...