Rudrapur News: देवभूमि व्यापार मंडल के गठन का उद्योग व्यापार मंडल ने किया विरोध
रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। खटीमा में नवगठित देवभूमि व्यापार मंडल के गठन का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया कि संगठन का गठन व्यापारी हितों के बजाय राजनीतिक हित साधने के उद्देश्य से किया गया है। उनका कहना है कि नवगठित संगठन के प्रमुख पदों पर भाजपा से जुड़े लोगों की नियुक्ति की गई है, जिससे इसकी निष्पक्षता और स्वतंत्रता पर सवाल उठ रहे हैं। करीब तीन माह पूर्व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की खटीमा इकाई के चुनाव में भाजपा नेताओं ने धांधली के आरोप लगाए थे, जिसके बाद एसडीएम ने मतगणना पर रोक लगा दी थी। बाद में मामला अदालत पहुंच गया। इसी बीच खटीमा में देवभूमि व्यापार मंडल का गठन किया गया, जिसका अब विरोध शुरू हो गया है। प्रांतीय उद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.