रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। बीते 12 अक्तूबर को 12वीं की छात्रा से हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने से छात्रों का गुस्सा भड़क गया। इससे आक्रोशित एसबीएस डिग्री कॉलेज के छात्रों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी सिटी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। छात्रों ने कहा कि अगर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव कुशवाहा, उपसचिव हरमन कौर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट, मोहम्मद असलम, विकास कुमार, अंजलि, ललित कुमार, बंटी विश्वास आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...