रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। वार्ड नंबर-32 स्थित दुर्गा कॉलोनी में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और जयघोष के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान पीताम्बर त्रिपाठी, तरुण दत्त, राजाराम यादव, उमेश कुमार सिंह, सुरेंद्र बेलवाल, पुनीत गांधी, रवि मिश्रा, कुलदीप कुमार दी...