रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म, संवाददाता। टैगोनगर में चल रहे आंचल पशुपालन चिंतन गोष्ठी एवं मेले में दूसरे पंजाबी गायक हैरी धनोआ के गीतों में दर्शक देर रात्रि तक झूमते रहे। रुद्रपुर से पहुंची गतका पार्टी के हैरत अंगेज करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में 2100 दिये जलाये गये। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आंचल दुग्ध उत्पादक मेला सिर्फ एक मेला नहीं है, बल्कि हमारे मेहनतकश किसानों, पशुपालकों और अपनी इस माटी से जुड़े हर शख्स के आगे बढ़ने का एक बड़ा मंच है। आंचल डेयरी के इस तीन दिवसीय मेले में जहां एक तरफ पशुपालन को बढ़ावा देने पर मंथन हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ हमारी समृद्ध संस्कृति का ऐसा संगम देखने को मिल रहा है जो दिल को सुकून देता है। आने वाले इन दो दिनों में कई और बेहतरीन क...