Rudrapur News: दीवाली तक जीएसटी सर्वे नहीं करने पर बनी सहमति
रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जीएसटी सर्वे की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों की नाराजगी के बीच गुरुवार को नगर निगम सभागार में मेयर विकास शर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों और जीएसटी अधिकारियों के बीच दो पक्षीय वार्ता हुई। व्यापारियों ने सर्वे के दौरान दस्तावेजों की जांच, कार्रवाई के तरीके और अधिकारियों के व्यवहार को लेकर आपत्तियां दर्ज कराईं। त्योहारी सीजन को देखते हुए दोनों पक्षों के बीच दीवाली तक सर्वे नहीं करने पर सहमति बनी। जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से फिलहाल सर्वे कार्य रोक दिया गया है। रुद्रपुर में जीएसटी सर्वे को लेकर पिछले कुछ दिनों से व्यापारियों में नाराजगी है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में व्यापारियों ने जीएसटी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया था। गुरुवार की बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.